तेलंगाना सड़क दुर्घटना में चार की मौत

सूर्यापेट। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के इलापुरम में सूर्यापेट-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी ट्रैवल बस के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना तड़के तब हुई जब बस ओडिशा से हैदराबाद जा रही थी। तभी एक बस एक खड़ी लॉरी से टकरा गयी। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। मृतक मजदूर बताये गये है और ओडिशा के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए पास के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।(वार्ता)

homeslider National

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में अहम खुलासा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 सैंक्शंस कमेटी से जुड़ी 37वीं मॉनिटरिंग रिपोर्ट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का नाम इस हमले से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के […]

Read More
homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider National

MNS स्टाफ को मिला एक्स-सर्विसमैन का दर्जा: अब सरकारी नौकरियों में मिलेंगे बड़े फायदे

देश की रक्षा सेवाओं में योगदान देने वाली मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) की महिला कर्मियों के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब MNS में सेवा दे चुकी महिलाओं को आधिकारिक तौर पर “पूर्व सैनिक” यानी एक्स-सर्विसमैन की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। इससे पहले यह दर्जा केवल थलसेना, नौसेना और […]

Read More