सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की नेपाल में सड़क दुर्घटना में मौत

  • रोहिन नदी के सेमरा घाट पर हुआ दाह संस्कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का रविवार देर रात नेपाल के भैरहवां में एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस घटना से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त है। 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वे बाइक से नेपाल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय भैरहवां के देवकोटा चौक के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। भैरहवां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि जितेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी गहरे शोक में हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया। जितेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोहिन नदी के सेमरा घाट पर संपन्न हुआ।

Purvanchal

धनघटा तहसील बार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण वकालत करने वालों को 14 मार्च तक का समय

आशुतोष मिश्र  संतकबीरनगर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिलीप राय और महामंत्री मिठाई लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के वकालत कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने […]

Read More
Purvanchal

महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

पिछले डेढ़ माह में चार बार समाधान दिवस में गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान  शराबियों के हुडदंग और खुले में सड़क किनारे बिक रहे मांस से नाराज़ है क्षेत्र के लोग आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर । महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता […]

Read More
Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More