35 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज पॉल बाम्बा का निधन, माइक टायसन का रिकॉर्ड तोड़ा

  • नॉकआउट किंग पॉल बाम्बा ने अपने खेल से जीता था दुनिया का दिल
  • अचानक मौत से खेल जगत शोकाकुल

लखनऊ। वर्ल्ड कप चैंपियन मुक्केबाज पॉल बाम्बा का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। पॉल बाम्बा पिछले हफ्ते न्यू जर्सी में रोजेलियो मेडिना को हराकर WBA गोल्ड क्रूजरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे। ये जीत 2024 में नॉकआउट से उनकी 14वीं जीत थी। इस जीत ने उन्हें दिग्गज हैवीवेट माइक टायसन के बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्यूर्टो रिको में जन्में अमेरिका में रहने वाले पॉल बॉम्बा ने अपने करियर के दौरान 19-3 का रिकॉर्ड बनाया था।

वह न केवल मुक्केबाजी के रिंग में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी प्रेरणा का स्रोत थे। अमेरिकी पॉप स्टार Ne-Yo के साथ उनकी दोस्ती और उनकी प्रबंधन कंपनी से जुड़े पहले सेलिब्रिटी होने का गौरव उनके व्यक्तित्व की अनोखी छवि बनाता है। पॉल बाम्बा के निधन की ख़बर ने मुक्केबाजी जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। रोजेलियो मेडिना समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेडिना ने कहा कि RIP पॉल बाम्बा। आपकी कमी हमेशा खलेगी।”

Ne-Yo और बॉम्बा के परिवार ने एक संयुक्त बयान में उनकी अद्भुत इंसानियत और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने लिखा कि पॉल न केवल एक चैंपियन थे बल्कि एक महान व्यक्ति भी थे। उनका प्रेम और प्रकाश अनगिनत लोगों के जीवन में छाया रहेगा। पॉल बाम्बा की असमय मृत्यु से पूरा खेल जगत शोकाकुल है।

Sports

पाक खिलाड़ी को टीम में लेने पर घिरीं काव्या मारन, केकेआर विवाद से सबक क्यों नहीं लीं?

इंग्लैंड की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग द हंड्रेड की हालिया नीलामी में एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। काव्या मारन  से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद  को खरीदने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम […]

Read More
Sports

महमूदुल्लाह का दर्दभरा बयान: भारत से हार का अनुभव आज भी ताजा

बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत के खिलाफ मिली दर्दनाक हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस मैच की याद आज भी उन्हें भावुक कर देती है और वह उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन पल था। दरअसल, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2016   […]

Read More
homeslider Sports

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर Shivam Dube का एक भावुक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते हुए नजर आ […]

Read More