सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा पत्नी-बेटे का मर्डर कर माँ बाप को किया मरणासन्न

  • पारिवारिक विवाद के वजह से हुआ हादसा : पुलिस

सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। यहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। इस वयक्ति ने अपने माता-पिता पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन किसी तरह मौत के मुंह में जाने से बच गए, गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा शहर के सरथाना इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल माता-पिता से पूछताछ करके घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय पुलिस के प्राथमिक जाँच के अनुसार यह हादसा पारिवारिक विवाद की वजह से हुआ है। आरोपी स्मिथ गियानी ने पारिवारिक विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला किया। हमले में उसकी पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने हमले के बाद खुद को भी चोट पहुंचाई, लेकिन उसे बचा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसके बड़े पापा की कुछ दिन पहले मृत्यु हुई थी। इस घटना के बाद उसके परिवार और बड़े पापा के परिवार के बीच मतभेद बढ़ गए थे। बड़े पापा के परिवार ने उसके परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया था। इस बात से आरोपी काफी आहत था। उसे लगा कि दुनिया में उसका कोई नहीं है।(BNE)

Gujarat homeslider

योग की आड़ में नकली नोटों का धंधा

2.9 करोड़ के नकली नोटों के साथ प्रदीप गुरुजी गिरफ्तार गुजरात पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो योग और अध्यात्म के नाम पर नकली नोटों का काला साम्राज्य चला रहा था। सूरत के ‘सत्यम योग फाउंडेशन’ के संचालक प्रदीप गुरुजी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के जाली नोटों के साथ […]

Read More
Gujarat

समुद्र के बीच से शुरू हुई राहत: “नंदा देवी” लेकर आई 47 हजार टन LPG

जब देश में एलपीजी की कमी की खबरें सामने आ रही थीं, तब समुद्र के बीच एक ऑपरेशन चुपचाप राहत की कहानी लिख रहा था। भारतीय जहाज “नंदा देवी” 47 हजार टन एलपीजी लेकर वाडिनार पोर्ट के पास पहुंचा और यहीं से शुरू हुआ एक बड़ा सप्लाई मिशन। यह कोई सामान्य डिलीवरी नहीं थी। जहाज […]

Read More
Gujarat homeslider National

सोमनाथ में शौर्य, श्रद्धा और स्वाभिमान का संगम, डमरू बजाते पीएम मोदी बने आस्था का प्रतीक

सोमनाथ की धरती एक बार फिर इतिहास, श्रद्धा और राष्ट्रगौरव की साक्षी बनी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित शौर्य यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा उस अमर आस्था का प्रतीक है, जिसने 1026 के आक्रमण के बाद भी सोमनाथ मंदिर को टूटने नहीं दिया, बल्कि हर बार पहले से […]

Read More