यदि आप भी WhatsApp पर हमेशा रहते हैं एक्टिव, तो जान लें नहीं तो हो जाएगी परेशानी

  • WhatsApp ने किए कई फीचर्स अपडेट, Couples जरूर जान लें ये नई जानकारी
  • कई अन्य विकल्प के साथ आपको WhatsApp और भी दे रहा है तकनीकी सहयोग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में प्राइवेसी फीचर्स होना बहुत जरुरी है। Social Media प्लेटफॉर्म समय-समय पर फीचर्स को अपडेट भी करते रहते है ,ताकि यूजर्स को इसके फायदे मिलें। WhatsApp ने भी लोगों की सुरक्षा और गोपनीयता को बनाये रखने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े है ,जो उनके लिए ठीक होंगे। इन फीचर्स की मदद से आप अपनी चैट्स को और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। आज हम आपको ऐप में मिलने वाले ऐसे सुरक्षा और प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं जो हर यूजर और हर कपल्स को पता होने चाहिए।

ये भी पढ़ें

एक ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला सुरक्षित हो : मौलाना मशहूद खां

डिसअपियरिंग मैसेजेस की मदद से आप भेजे गए मैसेज को एक निश्चित समय के बाद अपने आप डिलीट कर सकते हैं, जो उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपनी निजी बातचीत को सुरक्षित रखना चाहते हैं। स्टेटस प्राइवेसी में अब आप अपने स्टेटस की गोपनीयता को कस्टमाइज़ कर सकते हैं और चुन सकते हैं कि आप अपना स्टेटस किन लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं। ग्रुप में जोड़ने की अनुमति फीचर के जरिए WhatsApp ने एक नया विकल्प जोड़ा है, जिससे आप यह तय कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है, और इस तरह अवांछित ग्रुप्स में शामिल होने से बच सकते हैं। इसके अलावा, प्रोफाइल फोटो की गोपनीयता सेटिंग्स को बदलकर आप यह नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन आपकी प्रोफाइल फोटो देख सकता है।

कैसे करें इन फीचर्स का इस्तेमाल?

डिसअपियरिंग मैसेजेस भेजने के लिए चैट खुलने के बाद तीन डॉट्स पर क्लिक करें और डिसअपियरिंग मैसेज वाले विकल्प पर क्लिक करें। स्टेटस प्राइवेसी सेट करने के लिए, स्टेटस लगाते समय आपको एक ऑप्शन मिलेगा जहाँ आप चुन सकते हैं कि आप अपना स्टेटस किन लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं। ग्रुप में जोड़ने की अनुमति प्रबंधित करने के लिए, WhatsApp सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी सेक्शन में ग्रुप्स ऑप्शन पर क्लिक करें। यहाँ आप यह तय कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है। प्रोफाइल फोटो की गोपनीयता सेट करने के लिए, WhatsApp सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी सेक्शन में प्रोफाइल फोटो वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। (BNE)

ये भी पढ़ें

शनि प्रदोष व्रत आज है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व …

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More