श्रीराम लला के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता

अयोध्या। बुधवार को अपरम्पार भीड़ लगी थी श्रीराम लला के दरबार में। यही नहीं, आसपास का पूरा किलोमीटर भर का क्षेत्र पूरे  दिन जय जयकारों से गूंजता रहा। हजार से अधिक क्षमता वाला श्रद्धालु सुविधा केन्द्र (PFC) देर शाम तक भरा ही रहा जितने लोग यहां से निकलते उससे अधिक आ जाते। इसके अलावा किलोमीटर भर क्षेत्र में स्थित हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन व अन्यान्य मन्दिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मन्दिर की व्यवस्था में लगे लोगों के अनुसार दोपहर के पहले तक श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य ही थी लेकिन मौसम ठीक रहने के कारण दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। दर्शन की सभी पंक्तियां खचाखच भरी हुई थीं। सप्ताहांत में अवकाश और मंगलवार को बजरंग बली के कारण सामान्यतः श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है किन्तु आज की बात कुछ अलग ही है। दर्शनार्थियों का आधिकारिक आंकड़ा आठ बजे तक मिलने की आशा है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More