CM योगी ने अटल की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

  • प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास-समृद्धि के प्रयासों को किया गया है रेखांकित
  • योगी ने भाजपा कार्यालय में अटल जी के चित्र पर की पुष्पांजलि
  • मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल जी के कटआउट संग खिंचवाई फोटो

लखनऊ। ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

प्रदर्शनी में अटल के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रमवार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास व समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में अटल  की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की गवाही देता है। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी  के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे। सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Raghav Chadha
Delhi homeslider Politics Raj Dharm UP

AAP को बड़ा राजनीतिक झटका: राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, तीन ने थामा BJP का दामन

दिल्ली से लेकर पंजाब तक सियासी हलचल तेज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने एक साथ पार्टी से किनारा कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से तीन सांसदों ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद भारतीय […]

Read More
Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुख्य सचिव के निर्देश से जेल अफसरों की उड़ी नींद

मुख्यमंत्री के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम से मची खलबली डीजी जेल ने अस्त व्यस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश प्रतिमाह जिला प्रशासन के होने वाले जेल निरीक्षण पर उठे सवाल राकेश यादव लखनऊ। मुख्य सचिव के एक निर्देश से कारागार विभाग के आला अफसरों की नींद उड़ गई है। विभाग को निर्देश मिलते ही […]

Read More
Akhilesh Yadav
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय: अखिलेश

BJP सरकार में अन्याय, अत्याचार पहुंचा चरम पर लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि BJP  सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। इस सरकार में सभ्य लोग नहीं हैं। गाजीपुर, से लेकर हाथरस और हरदोई तक बेटियों की हत्याएं हुई, उन्हें न्याय नहीं मिला। गाजीपुर की तरह ही हाथरस में बाल्मीकि समाज […]

Read More