मशहूर कलाकार संजय मिश्रा ने महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर की योगी सरकार की तारीफ

  • तैयारियों को देखकर बोले संजय मिश्रा- योगी सरकार का दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुम्भ का सपना हो रहा साकार
  • यूपी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था देखकर जताया संतोष, कहा- सुरक्षा के साथ ही सेवा में जुटी है यूपी पुलिस
  • रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का देखा अलौकिक नजारा, संगम में लिया नौका विहार का भी आनंद

महाकुम्भ नगर। प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र सोमवार को संगम की सैर पर थे। उन्होंने महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के साथ इतना बड़ा मेला बसाना आसान काम नहीं है। योगी सरकार ने इसे कर दिखाया है। संजय मिश्रा ने कहा कि महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि योगी सरकार ने दिव्य,भव्य और सुरक्षित महाकुम्भ के आयोजन का जो सपना देखा है वो साकार हो रहा है। अपनी विजिट के दौरान संजय मिश्रा ने रेत पर बस रहे तंबुओं के शहर का अलौकिक नजारा देखा और बोटिंग भी की।

दिया स्वच्छता का संदेश

बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे के चहेते कलाकार संजय मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है जो सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भी कर रही है। इससे महाकुम्भ में आने वाला हर श्रद्धालु अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। उन्होंने महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि यह मेला सभी का है। इसे साफ और स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर कोई अपने कर्तव्य का निर्वहन करे और योगी सरकार के स्वच्छ महाकुम्भ के सपने को साकार करने में सहयोग करें। संजय मिश्रा ने विजिट के दौरान जुटी भीड़ के साथ भी संवाद किया और लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

Politics Uttar Pradesh

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो […]

Read More
Education Uttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘समता संवर्धन मार्च’ पर रोक, छात्रों और पुलिस में टकराव

लखनऊ।  विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी के समर्थन और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों को लेकर ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की कोशिश की। छात्रों का कहना था कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाना था, जिसकी पूर्व सूचना […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

रामपुर के बाद अब बाराबंकी में अधिवक्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

  वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी बाराबंकी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स जब-तक पहुंचते कातिल मौके से भाग निकले पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ के पास हुई घटना का मामला   ए अहमद सौदागर लखनऊ। रामपुर जिले के जिला […]

Read More