ब्लॉक कार्यालय में घुसकर महिलाओं ने कार्मिकों को पीटा, FIR दर्ज

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। सौरिख ब्लॉक में कुछ महिलाओं ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। ऑफिस में रखा सामान और कुर्सी फेंक दी। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। बचने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागे तो ब्लाक परिसर में भगदड़ मच गई। बताया गया है कि मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर सौरिख थाने में तीन महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को पीटा

ब्लॉक में कुछ महिलाएं अपने काम से आईं थी। अपना काम पहले कराने के चक्कर में महिलाओं की ब्लाक मिशन प्रबन्धक सतेंद्र सिंह से विवाद हो गया। इस बीच कुछ महिलाएं उनसे भिड़ गईं और मारपीट करने लगीं। बीच-बचाव कराने आए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय किशोर को भी पीट दिया। महिलाओं ने चप्पल लेकर कर्मचारियों को दौड़ा लिया। मामला इतना बढ़ गया कि जो भी सामने आया। महिलाएं उसे पीटने लगीं। महिलाओं से बचने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी राज विक्रम सिंह भागकर खण्ड विकास अधिकारी के ऑफिस में घुस गए।

BDO के ड्राइवर को महिलाओं ने पीटा

पीछे से महिलाएं भी वहां आ गईं। उन्होंने मेज पर रखी खण्ड विकास अधिकारी की पानी वाली बोतल फेंक कर कर्मचारियों को मारी जोकि ब्लॉक कर्मी रीतू गुप्ता के हाथ में जाकर लगी। बचने के लिए सभी लोग मेज के नीचे छिप गए। बीडीओ के ड्राइवर को भी महिलाओं ने पीट दिया। ऑफिस में रखी कुर्सियों को फेंक दिया। इसके अलावा वहां रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। कर्मचारियों ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने पट्टी गांव निवासी रीना यादव, हसनपुर डडोना गांव निवासी सरोज यादव और शकुंतला यादव के खिलाफ सौरिख थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। (BNE)

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

बेड के स्टोरेज से निकला प्रेमी, अयोध्या में परिवार ने लिया अनोखा फैसला

बेड के अंदर से निकला बीवी का बॉयफ्रेंड लखनऊ। यूपी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवां गांव में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शादीशुदा महिला का प्रेमी उसके बेड के अंदर स्टोरेज में छिपा मिला। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शाहजहांपुर का लव जिहाद विवाद: बजरंग दल ने रचा हाई ड्रामा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश का ये छोटा-सा शहर, जहां कभी कभार शांति की हवा चलती है, कल रात एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव की भेंट चढ़ गया। जनता मैरिज लॉन में एक निकाह की रस्म के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसा हंगामा मचा दिया कि पूरा इलाका सिहर उठा। मामला था – एक मुस्लिम […]

Read More
Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More