सोशल मीडिया पर छाया यूपी CM ऑफिस का ‘एक्स’ हैंडल

  • छह मिलियन 60 लाख हुई फॉलोअर्स की संख्या
  • सभी सोशल मीडिया साइट्स पर काफी सक्रिय हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ ही देश में भी योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनोदिन काफी तेजी से बढ़ रही है। जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण में योगी आदित्यनाथ काफी आगे रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त सक्रियता रहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट (CM Office, GoUP) पर भी फॉलोअर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रविवार को यह संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3.09 करोड़), इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।

योगी आदित्यनाथ के व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है।

आमजन से संवाद के लिए जाने जाते हैं योगी

योगी आदित्यनाथ आमजन से संवाद के लिए जाने जाते हैं। वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक तरफ बच्चों से मुखातिब होकर प्यार लुटाते हैं तो दूसरी तरफ ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनते भी हैं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं। योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र को लेकर संवाद स्थापित करते हैं तो सोशल मीडिया के माध्यम से आई शिकायतों को भी संज्ञान में लेकर निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देते हैं।

Central UP

चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, जगत में कोई न परमानेंट

चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को आशियाना के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित […]

Read More
Kannauj Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

किसके दबाव में हुई कन्नौज जेल अधीक्षक पर कार्यवाही!

फरारी होने के करीब डेढ़ माह बाद हुई अधीक्षक पर कार्रवाई अयोध्या जेल में फरारी के चंद घंटे बाद ही हो गई थी कार्रवाई राकेश यादव  लखनऊ। अयोध्या जेल में दो बंदियों की फरारी होने के चंद घंटे बाद ही वरिष्ठ अधीक्षक समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर दी गई जबकि इससे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

IIT कानपुर में महिला टेक्नीशियन की आत्महत्या, सुसाइड नोट और डायरी से तनाव के संकेत

कानपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur में एक महिला कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने परिसर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। सूचना के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत लैब जूनियर टेक्नीशियन ने अपने आवासीय कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान अंजू […]

Read More