विक्रम मिसरी ने संभाला विदेश सचिव का कार्यभार, जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारत के नए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाला। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने विनय मोहन क्वात्रा की जगह ली है, जो एक दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
मिसरी इससे पहले उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। वह विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया तथा उत्तरी अमेरिका में कई भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने तीन प्रधानमंत्रियों, इंद्र कुमार गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया है। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त होने से पहले, मिसरी ने 2019-2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य किया है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विदेश सचिव मिसरी को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा विदेश सचिव विक्रम मिसरी को आज उनका नया दायित्व संभालने पर बधाई। साथ ही उनके सफल और उत्पादक कार्यकाल की कामना करता हूं।
इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ने सेवानिवृत्त क्वात्रा को मंत्रालय से विदाई देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और अनेक योगदान के लिए निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा को धन्यवाद। विशेष रूप से पिछले दशक में, उन्होंने हमारी कई प्रमुख नीतियों की रणनीति बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

National

क्लास में “I Love You” कहकर छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, कैंपस में छात्रों का फूटा गुस्सा

कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के दौरान पढ़ाते-पढ़ाते अचानक एक एमबीबीएस छात्रा को “आई लव यू” कहकर प्रपोज कर दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं स्तब्ध रह गए। बताया […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More
Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More