अमेठी में लगे ‘हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है’के नारे

संजय सक्सेना,लखनऊ

उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार और कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में मोहर्रम जुलूस के दौरान विवादित नारे लगने से अमेठी का माहौल गर्म आ गया है.मुहर्रम के जुलूस में युवकों द्वारा लगाए गए भड़काऊ नारे से हड़कंप मचा है. जुलूस के दौरान युवकों ने “हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है” के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं अमेठी पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा मुसाफिरखाना कोतवाली में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. बता दें रविवार देर शाम मुसाफिरखाना कस्बे में निकला था मोहर्रम का जुलूस. जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विवादित नारा लगाने का मामला सामने आया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो चर्चा विषय बन गया. वायरल वीडियो मोहर्रम के जुलूस का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है, का नारा लगाते हुए सुने जा रहे हैं. वीडियो मुसाफिरखाना का बताया जा रहा है. अमेठी पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी का संत समाज भी नाराज हो रहा है. सागरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है और कहां है कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस तरह का माहौल न बन पाए

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More