मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया मुरलीधर आहूजा का जन्मदिन

  • लोकबंधु अस्पताल में आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • आशियाना परिवार की महिला विंग की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ। रॉयल ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी मुरलीधर आहूजा का 68वां जन्मदिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आशियाना परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकबंधु अस्पताल में मरीजों को फल इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

आशियाना परिवार की अंजू रघुवंशी, किरण पाण्डेय, ललित मिश्रा, मधु झा, बबिता हवेलिया, विजयलक्ष्मी पाण्डेय, रेखा सिंह, प्रीती वार्ष्णेय, ममता सिंह चौहान मंजू यादव की अगुवाई में हुए इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मुरलीधर आहूजा के मरीजों को फल के पैकेट वितरण से हुआ। अस्पताल के कई वार्डों में सैकड़ों मरीजों को फल एवं खानपान के पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।

मरीजों को इस तरह किया गया फल वितरण

लोकबंधु अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी की मौजूदगी में मुरलीधर आहूजा ने केक काटा। कार्यक्रम में डा. सुरेश चंद्र कौशल डायरेक्टर लोकबंधु हॉस्पिटल, डा. राजीव दीक्षित मुख्य चिकित्सधीक्षक, डा. अजय  शंकर त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अरुण तिवारी, शिवशंकर अवस्थी अध्यक्ष ब्राम्हण परिवार, वेद व्रत बाजपेई, नानक चंद लखमानी, हरपाल सिंह, कर्नल एके जग्गी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, विनोद रात्रा, बिक्रमजीत तिवारी आईएएस (रिटायर्ड) समाजसेवी गंगा राम अंबेडकर, अशोक अवस्थी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More