आशियाना कॉलोनी में ड्रेस कोड के साथ होगा योगा

  • कॉलोनी के सेक्टर के स्थित पार्क में होगा कार्यक्रम
  • कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए हुई आयोजन समिति की बैठक
  • योग दिवस के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे महिलाएं और बच्चे

लखनऊ। आशियाना कॉलोनी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजको की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आशियाना परिवार के संरक्षक एवं अध्यक्ष आरडी द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। कॉलोनी के सेक्टर के स्थित दिवेदी पार्क में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम को भव्य भव्य तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इन दिनों पार्क में जोरशोर से अभ्यास सत्र चलाया जा रहा है।

 

 

आशियाना परिवार के संरक्षक ने बताया कि योगा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवक और युवतियां योगाभ्यास के लिए पार्क पहुंच रहे है। आगंतुकों को योग प्रशिक्षण देने के योगाचार्य को भी आमंत्रित किया गया है। योगाचार्य खास तौर पर आगंतुक महिलाओं और बच्चों को योग अभ्यास से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं। योग को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह लोग मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह छह बजे से सात बजे तक होगा। योग करने के लिए आगंतुकों को सुबह साढ़े पांच बजे तक पार्क में पहुंचना होगा। योगाभ्यास के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। योग के लिए आने वाले आगंतुकों को सफेद टी शर्ट और ब्लू/ब्लैक लोअर में आना अनिवार्य होगा। बैठक में विनीता सिंह, ललित मिश्रा, मधु झा, कुसुम पांडे, रेखा सिंह, प्रीती वार्ष्णेय, बबीता हवेलिया, ममता सिंह चौहान, वंदना मणि त्रिपाठी, योगाचार्य दिलीप शर्मा, राजेंद्र पांडे, दया शंकर पांडेय, अनिल शुक्ला, सत्येंद्र कुमार शर्मा, अशोक अवस्थी, भरत कुमार शर्मा, दीपक मिश्र मौजूद रहे।

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More