केन मां कहे पुकार – टूट रही जीवन की धार आप सब मिलकर मुझे बचाओ: महेश प्रजापति

बांदा, 22 मई 2024

मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में केन जल आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन भक्तों के द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि गर्मी का माहौल काफी बढ़ता दिख रहा है जिसके अंतर्गत पानी की आवश्यकता आम जनमानस ही नही बल्कि अन्य जीव – जंतुओं को भी अधिक है इसलिए मीडिया प्रभारी ने आम जनमानस से अपील की है कि सभी लोग जीव जंतुओं को पानी की कमी न होने दें। गौ रक्षा समिति भी इस नेक कार्य में सीमेंट के नांद शहर भर में रखवा रही है और सभी से गौवंश और अन्य जीवों के हितों को देखते हुए सभी से लगातार अपील भी कर रही है कि बेजुबानों का सहारा बने, आप जो भी सहायता इन बेजुबानों के लिए कर सकते हैं अवश्य करें।

समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने केन नदी के जल स्तर और अवैध खनन को लेकर काफी निराशा और चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नदी में अवैध खनन की वजह से नदी की जलधारा टूट रही है लेकिन अपनी जेब भरने वालों को आम जनता को परेशानियों से कोई मतलब नही है। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई मामलों में ग्रामीण लोग भी अवैध खनन से परेशान हुए हैं और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन इसका कोई खास प्रभाव पड़ता नहीं दिखा। गर्मी के मौसम में जल ही एक मात्र सहारा होता है और जब जल ही नही बचेगा तो लोग किसका सहारा लेंगे? वर्तमान में तालाब, नहरे और कुओं का अस्तित्व खत्म होता नजर आ रहा है।

एकमात्र नदी का ही सहारा बचा हुआ है वो भी अवैध खनन माफियाओं की वजह से नदी के अस्तित्व को खतरा बनता जा रहा है। इसलिए समिति बांदा जिला प्रशासन से मांग करती है कि नदी संरक्षण के लिए जल्द ही कोई नेक और बड़ा कदम उठाए और नदी के अस्तित्व को खत्म होने से बचाएं तथा अवैध खनन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करें जिससे आम जनमानस वर्तमान में और भविष्य में नदी के जल से वंचित न हो।

इस दौरान केन जल आरती कार्यक्रम में पुजारी पुतन तिवारी जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति नगर महामंत्री ब्रजकिश किशोर द्विवेदी सागर गोयल नगर उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा उत्तरी नगर अध्यक्ष विनोद कुमार वीरेंद्र कुमार मिश्रा नगर उपाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग उपस्थित रहे।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

यूपी। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे में करीब 20 मजदूर दबे हो सकते हैं। अमोनिया गैस का रिसाव, एक किमी तक फैली दहशत हादसे […]

Read More
Uttar Pradesh

दरोगा पर रिश्वत का आरोप, पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी, CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में बरगदवा, पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनल […]

Read More
Uttar Pradesh

 लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

अगर आप लखनऊ या आसपास के जिलों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जल्द ही आपके घर का बिजली कनेक्शन प्री-पेड स्मार्ट मीटर से जुड़ने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब आपको बिजली इस्तेमाल करने से पहले अपने मीटर में रिचार्ज करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल […]

Read More