जनता की भी सुनिये-खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र, वोट देने का आधार बताईये??

बीकेमणि
चुनावी माहौल चरम पर है। गर्मी भी चरम पर है। ऐसे में चुनाव के लिए मतदाता को अपने क्षेत्र मे मौजूद रहकर वोट डालना चाहिए,यह लोकधर्म है। इसलिए मुझे भी यात्रा करनी पड़ सकती है‌। वैसे क्षेत्र मे सत्ता या विपक्ष के कार्य कुछ समझ मे नही आरहे हैं। क्षेत्र में कौन जनप्रतिनिधि कितने दिन भ्रमण करता है? क्षेत्र के विकास मे कितनी पहल की है? इस पर नजर डालें तो निराशा होती है। क्या पीएम और सीएम का ही चेहरा देख कर वोट देना है या सांसद का भी कोई काम होता है? खलीलाबाद मे मेंहदावल और धनघटा की सड़कें काफी दिन झेलाने के बाद बनी। संपर्क मार्ग लोग देख ही रहे है। नगर पालिका खलीलाबाद के गोलाबाजार के पुराना इलाहाबाद बैंक( चिरानियां कालोनी) मोहल्ले की ही नाली का कोई इतजाम नहीं। न तो शहर मे कोई पार्क है और न पार्किंग स्थल,न लाईब्रेरी है और न सार्वजनिक वाचनालय। मगहर का सहकारी कताई मिल बंद पड़ा है, अंग्रेजी राज मे बना गांधी आश्रम,मगहर, शासन की उपेक्षा के कारण व्यवस्था के अभाव मे दम तोड़ रहा है। खलीलाबाद शुगर मिल उजड़ गया। औद्योगिक क्षेत्र मे अधिकांश प्लांट बंद पड़े है और नया रेलवे लाईन बनने वाला था उसमें कोई प्रगति नही दिख रही है। मुखलिस पुर बाईपास का अंडर बाईपास भी खटाई मे है। रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ के फाटक पर ओवर ब्रिज नही और न अंडर पास बना।
कोपिया,लहुरादेवा,महाथान आदि पुरातात्विक स्थल मे क्या कुछ नया हुआ। बखिरा झील (पक्षी विहार)और वर्तन उद्योग मे क्या प्रगति हुआ। बरदहिया मंडी मे रास्ता हो,व्यवस्थित दुकाने हो तो आगजनी आदि से सुरक्षित हो जाय। आखिर किस विकास पर वोटर मतदान करे? क्या सांसद विधायक की कोई जिम्मेदारी नहीं?? जन प्रतिनिधि को जनपद मे रहना और विकास परक पहल जरूरी है या नहीं?? या सब सीएम पीएम का मुख देख कर इन्हे वोट देना है?

Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Read More
Politics Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने घनसाली को दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात

घनसाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में 41.21 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 13.43 करोड़ रूपए की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं 27.78 करोड़ रूपए की 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकरण किये जाने […]

Read More
Central UP Politics Uttar Pradesh

सरोजनीनगर में SIR योद्धाओं की विधायक आवास पर हुई बैठक

कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए: अखिलेश सिंह लखनऊ। आशियाना सेक्टर के स्थित सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के आवासीय कार्यालय पर गुरुवार को एसआईआर योद्धाओं की बैठक हुई। एसआईआर प्रभारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एसएसआर योद्धाओं […]

Read More