भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

  • सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा
  • भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन

सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 45 रनों से हरा दिया है।

भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में दिलारा अख़्तर (4) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। उसके बाद पांचवें ओवर में शोबना मोस्तारी (6) को बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में दीप्ति शर्मा ने मुर्शीदा खातून (13) को आउट कर बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। इसके बाद बांग्लादेश के विकेट लगातार गिरते रहे। फाहिमा खातून (1), शोरना अख्तर (11), राबेया खान (2), नाहिदा अख्तर (9) रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के लिए सर्वाधिक (51) रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 101 रन ही बना सकी।

मयंक की प्रभावशाली गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज होते है असहज

भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिये। पूजा वस्त्रकर को दो विकेट मिले। श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत का प्रयास किया। इसी दौरान तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मृति मंधाना (9) को फरीहा तृस्ना ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद यास्तिका भाटिया ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट लिये 43 रन जोड़े। शेफाली ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (31) रन बनाये। यास्तिका भाटिया ने 29 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक (36) रन बनाये। हरमनप्रीत कौर 22 गेंदो में चार चौके के साथ (30) रनों की पारी खेली। संजीवन सजना (11) रन बनाकर आउट हुई। ऋचा घोष 17 गेंदों में (23) और पूजा वस्त्रकर (4) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की ओर से राबेया ने तीन विकेट लिये। मारुफा अख्‍़तर, फरीहा तृस्ना और फाहिमा खातून ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

IPL 2026
Sports

IPL 2026: Klaasen की फॉर्म से डरी DC, स्पिन-पेस दोनों हुए फेल

IPL 2026: स्पिनर्स भी फेल, पेसर्स भी बेअसर – क्लासेन ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें IPL 2026 में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं, और हेनरिक क्लासेन उनमें से एक हैं। इस सीजन उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वा ले मुकाबले […]

Read More
IND vs AFG Test 2026
Sports

IND vs AFG Test 2026: जानिए कब होगा मुकाबला और क्यों नहीं होगा WTC का हिस्सा

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट मैच छह जून  से शुरू होने जा रहा है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 10 जून तक जारी रहेगा। इस दौरे में टेस्ट मैच के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा […]

Read More
T20 World Cup 2026
Sports

T20 World Cup 2026 : से पहले टीम इंडिया की , हालत खराब

T20 World Cup 2026 :कमजोर फॉर्म से बढ़ी भारत की चिंता, खिताब पर खतरा T20 World Cup 2026 : से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है, […]

Read More