सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड फाइनेंसिंग के जरिए 1.44 अरब डॉलर जुटाने को तैयार अडानी कनेक्स, पढ़ें दो और बिजनेस खबरें…

अहमदाबाद। अडानी एंटरप्राइजेज और एज कनेक्स के संयुक्त उपक्रम अडानी कनेक्स ने 1.44 अरब डॉलर तक जुटाने के लिए भारत की सबसे बड़ी सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड फाइनेंसिंग स्थापित की है। कम्पनी ने रविवार को यहां जारी बयान में बताया कि यह लेन-देन अडानीकनेक्स के निर्माण कारोबार में वित्तपोषण पूल को 1.65 अरब डॉलर तक बढ़ा देगा।

डेटा सेंटर सुविधाएं परिचालन दक्षता की बदौलत ईकोलॉजिकल फुटप्रिंट को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों का इस्तेमाल करेगी। लिक्विडिटी के विस्तृत पूल तक पहुंच बढ़ती मांग के साथ पोर्टफोलियो परिसंपत्तियों के कार्यान्वयन को तेजी से ट्रैक करने की कंपनी की रणनीति को मजबूत करती है। फाइनेंसिंग के प्रति यह परिवर्तनकारी दृष्टिकोण टिकाऊ डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देगा और भारत के डिजिटल विकास को गति देगा।

विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर घटकर 640.3 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 640.3 अरब डॉलर रह गया।

फेड के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर

भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत तक की बढ़त पर रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पर नजर रहेगी। (वार्ता)

Aurobindo Pharma
Business

Aurobindo Pharma का बड़ा ऐलान, 23 अप्रैल से खुलेगा ₹800 करोड़ का बायबैक ऑफर

Aurobindo Pharma शेयर बाजार में एक्टिव निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। Aurobindo Pharma ने ₹800 करोड़ के बायबैक प्रोग्राम की घोषणा की है, जो 23 अप्रैल से शुरू होगा। यह ऑफर 29 अप्रैल तक खुला रहेगा, यानी निवेशकों के पास सीमित समय है। इस बायबैक के तहत कंपनी ₹1,475 प्रति शेयर […]

Read More
Gold price fall
Business

Gold price fall : गोल्ड-सिल्वर में कमजोरी, दोनों बाजारों में दिखा असर

Gold price fall : कीमती धातुओं में गिरावट जारी, निवेशकों की चिंता बढ़ी Gold price fall : आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेज कमजोरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच हलचल बढ़ गई। […]

Read More
LPG खपत में गिरावट
Business

LPG खपत में गिरावट: पश्चिम एशिया तनाव का भारत की रसोई पर असर

रसोई गैस पर संकट गहराया, 13% तक घटी LPG खपत LPG खपत में गिरावट । भारत में रसोई गैस यानी  LPG की खपत में हाल ही में आई गिरावट ने सरकार और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार,  LPG की कुल खपत में लगभग 13 प्रतिशत की कमी […]

Read More