नौकरी का सपना दिखाकर पुर्तगाल भेजी महिला, पहुंचते ही बेचने और बंधक बनाने का आरोप

Lure of a job in Portugal

Lure of a job in Portugal : विदेश में नौकरी और अच्छी सैलरी का सपना देखना महाराष्ट्र की एक 28 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि नागपुर की रहने वाली महिला को पुर्तगाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा गया और वहां पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर एक बीयर शॉप मालिक को बेच दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि वहां उससे जबरन काम कराया गया और विरोध करने पर मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

1.5 लाख रुपये की नौकरी का दिया था भरोसा

जानकारी के मुताबिक महिला की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पुणे की एक कंसल्टेंसी से संपर्क हुआ था। उसे पुर्तगाल में कैशियर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। कथित तौर पर महिला को हर महीने करीब 1.5 लाख रुपये वेतन और प्रतिदिन आठ घंटे काम करने की बात कही गई थी।

नौकरी के इस प्रस्ताव पर भरोसा करके महिला ने विदेश जाने की तैयारी शुरू कर दी। आरोप है कि वीजा और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर उससे अलग-अलग चरणों में करीब 11 लाख रुपये ले लिए गए।

ये भी पढें

भारत की आसमान में बड़ी छलांग, फ्रांस के साथ 6th Gen फाइटर प्रोजेक्ट पर नजर

पुर्तगाल पहुंचते ही बदल गई पूरी कहानी

महिला का आरोप है कि पुर्तगाल पहुंचने के बाद उसके साथ किए गए वादे के विपरीत व्यवहार किया गया। कथित तौर पर वहां पहुंचते ही उसका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया गया और उसे करीब दो दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया।

इसके बाद महिला को कथित तौर पर एक बीयर शॉप के मालिक के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि वहां उससे उसकी इच्छा के खिलाफ काम कराया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया और अपना पासपोर्ट वापस मांगा तो उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और पैसे की मांग की गई।

किसी तरह विदेश से लौटी भारत

महिला के मुताबिक करीब एक महीने तक मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के बाद उसे वहां से निकलने का मौका मिला। इसके बाद उसने पुर्तगाल के लिस्बन और फिर मैड्रिड तक का सफर किया। वहां से दोहा के रास्ते वह किसी तरह भारत वापस पहुंची।

ये भी पढें

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

भारत लौटने के बाद भी कथित तौर पर उसे राहत नहीं मिली। महिला का आरोप है कि कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों ने उससे दोबारा करीब 3 लाख रुपये की मांग की। इस बार उसे माल्टा में नौकरी दिलाने का लालच दिया गया।

पति को धमकी देने का भी आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की।

आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत के आधार पर पुणे पुलिस ने कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों समेत कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर मानव तस्करी, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

हनी ट्रैप में फंसा विंग कमांडर! पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

Spread the love

2 thoughts on “नौकरी का सपना दिखाकर पुर्तगाल भेजी महिला, पहुंचते ही बेचने और बंधक बनाने का आरोप

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: किसी करीबी ने ही की थी बुजुर्ग महिला की हत्या?

हत्यारों की तलाश में जुटी चार पुलिस की टीमें खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम की हत्या के मामले में पुलिस की चार टीमें छानबीन कर रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश में […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच […]

Spread the love
Read More
National Politics

वंदे मातरम के पूरे गायन पर SC ने मांगा केंद्र से जवाब

New Delhi: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य किए जाने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और कर्नाटक के संगीतकार टी. एम. कृष्णा ने यह याचिका दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। […]

Spread the love
Read More