वायु प्रदूषण से दिमाग पर गंभीर असर

नई दिल्ली। हम जिस हवा में सांस लेते हैं, उसका असर सिर्फ फेफड़ों और दिल तक ही सीमित नहीं है। नई रिसर्च में यह सामने आया है कि वायु प्रदूषण हमारे दिमाग, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है।

कनाडा की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

यह अध्ययन कनाडा की McMaster University के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है, जिसे 13 मई 2026 को जर्नल स्ट्रोक  में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया।रिसर्च में पाया गया कि जिन इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर अधिक था, वहां रहने वाले लोगों ने मेमोरी, समझने की क्षमता और मानसिक गति से जुड़े टेस्ट में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन किया।

कम प्रदूषण में भी दिखा असर

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह असर उन इलाकों में भी देखा गया जहां प्रदूषण का स्तर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कम माना जाता है। इससे संकेत मिलता है कि हल्का प्रदूषण भी लंबे समय में दिमागी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

ट्रैफिक पॉल्यूशन से बढ़ता खतरा

रिसर्च में यह भी पाया गया कि ट्रैफिक से निकलने वाले सूक्ष्म प्रदूषक कणों (fine particulate matter) के अधिक संपर्क में रहने वाले लोगों के मस्तिष्क में MRI स्कैन के जरिए सूक्ष्म क्षति के संकेत मिले।विशेष रूप से महिलाओं में यह प्रभाव अधिक स्पष्ट देखा गया। हालांकि रिसर्चर्स ने हार्ट रोगों से जुड़े अन्य जोखिम जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे को भी ध्यान में रखा, फिर भी प्रदूषण और ब्रेन हेल्थ के बीच संबंध बना रहा।

धीरे-धीरे बढ़ने वाली समस्या

रसेल डी सूज़ा के अनुसार, डिमेंशिया अचानक नहीं होता, बल्कि यह कई वर्षों में धीरे-धीरे विकसित होता है। इसलिए ऐसे जोखिम कारकों की पहचान करना बेहद जरूरी है, जिन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हालांकि यह अध्ययन सीधे तौर पर यह साबित नहीं करता कि वायु प्रदूषण डिमेंशिया का कारण बनता है, लेकिन यह इस दिशा में बढ़ते वैज्ञानिक प्रमाणों को और मजबूत करता है।

हवा की गुणवत्ता और ब्रेन हेल्थ का संबंध

विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की गुणवत्ता सिर्फ सांस संबंधी बीमारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त और मानसिक क्षमता पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में साफ हवा और प्रदूषण नियंत्रण भविष्य में ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हो जाता है।

 

Spread the love

UP Startup Policy 2026
Uncategorized

योगी कैबिनेट का फैसलाः 29 में से 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट का फैसलाः 29 में से 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज, पदक विजेताओं की होगी सीधी भर्ती उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 को भी दी गई हरी झंडी UP Startup Policy 2026 : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद […]

Spread the love
Read More
Yogi Adityanath
Uncategorized

UP में सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर छह महीने का प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश में 6 महीने का हड़ताल प्रतिबंध: सरकारी आदेश और लागू सेवाओं का विवरण योगी सरकार ने प्रदेश में अगले छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। कार्मिक अनुभाग-4 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश अतिआवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 की धारा तीन की उपधारा एक के तहत […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

नई क्विड में सेफ्टी पर बड़ा दांव,छह एयरबैग, आठ -इंच टचस्क्रीन और CNG विकल्प के साथ बाजार में उतरी

Renault Kwid 2026 : एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करते हुए Renault India ने नई Renault Kwid 2026 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस बार डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन सुरक्षा और फीचर्स को अपग्रेड कर इसे पहले से […]

Spread the love
Read More