नोएडा बवाल में चौंकाने वाला खुलासा, भड़काने वालों का संगठित नेटवर्क बेनकाब

Untitled 17 copy 1
  • नोएडा हिंसा में साजिश का खुलासा, 66 में 45 आरोपी निकले गैर-श्रमिक

लखनऊ। नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा की जांच में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए 66 आरोपियों में से 45 लोग श्रमिक ही नहीं हैं, जिससे पूरे मामले में साजिश की आशंका मजबूत हो गई है। पुलिस ने हिंसा के दौरान आगजनी करने वाले 17 लोगों की पहचान की है, जिनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें भी आठ आरोपी मजदूर नहीं हैं। इसके अलावा भीड़ को भड़काने वाले 32 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 19 को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि भड़काने, आगजनी और पथराव करने वाले अधिकांश आरोपी श्रमिक वर्ग से नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

प्रेमी के साथ पति की बेरहमी से हत्या, पहले निपटाया फिर खेत में दफनाया

इस मामले में साजिश के तहत हिंसा भड़काने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ आरोपियों के किसी संगठन से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने रूपेश राय नामक एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जांच के दौरान 17 व्हाट्सऐप ग्रुप का भी खुलासा हुआ है, जिनके जरिए आंदोलन को हिंसक रूप देने की साजिश रची गई। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में अब तक प्रिवेंटिव एक्शन सहित 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूरों और निजी कंपनियों के बीच वेतन वृद्धि को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और साजिश से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More