संजू सैमसन ने रचा इतिहास: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया धमाल

Untitled 7 copy 10

संजू सैमसन: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सेमसन ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्हें मार्च महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, बल्कि केरल के लिए भी इतिहास रच दिया है। ICC T20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन शुरुआत में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उन्हें मौका मिला और उन्होंने इसे पूरी तरह भुना लिया। ओपनिंग में उतरने के बाद शुरुआती मैचों में भले ही वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लेकिन बाद में उन्होंने लगातार बेहतरीन पारियां खेलकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी।

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियां

नॉकआउट मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भी उन्होंने 89 रन बनाकर अपनी निरंतरता साबित की। फाइनल मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला गया, जहां संजू के प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया। मार्च महीने में संजू सैमसन ने केवल तीन T20I मैचों में 275 रन बनाए। उनका औसत 137.50 और स्ट्राइक रेट 199.27 रहा, जो उनके आक्रामक और स्थिर बल्लेबाजी दोनों को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी ICC रैंकिंग में भी तेज़ी से सुधार हुआ और वे टॉप 20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

केरल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

इस अवॉर्ड के साथ संजू सैमसन ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। वह ICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले केरल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले कई भारतीय खिलाड़ियों ने यह सम्मान हासिल किया था, लेकिन केरल के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इस उपलब्धि के साथ संजू ने न केवल अपने करियर का एक नया अध्याय लिखा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं।

READ MORE

Spread the love

Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More