CSK vs DC: अंपायर से भिड़ने पर नितीश राणा पर जुर्माना, ऋतुराज गायकवाड़ को भी लगा बड़ा झटका

WhatsApp Image 2026 04 12 at 11.34.03 AM

IPL 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में जहां CSK ने सीजन की पहली जीत दर्ज की, वहीं मैदान पर हुए विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। मैच के दौरान नितीश राणा अंपायर के फैसले से नाराज़ होकर फोर्थ अंपायर से भिड़ गए। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद राणा बाउंड्री लाइन के पास अंपायर से तीखी बहस करते नजर आए, जिसने मामला और गरमा दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

IPL का सख्त एक्शन

इस घटना के बाद नितीश राणा पर कड़ी कार्रवाई की गई है। IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। राणा को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान अनुचित भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राणा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है। गायकवाड़ पर भी गिरी गाज वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को भी इस मैच के बाद झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला ओवर-रेट अपराध था। आगे का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स अब अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करेगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि IPL में अनुशासन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

READ MORE 

शनि पूजा में भूलकर भी न करें, ये गलतियां

झारखंड: पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को SC से सशर्त जमानत

Spread the love

Sports

स्टीव स्मिथ के 11 हजार टेस्ट रन पूरे, द्रविड़ को पछाड़ा

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में स्मिथ ने 11 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और दुनिया के 12वें बल्लेबाज […]

Spread the love
Read More
Sports

पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

New Delhi:  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया दो ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में अक्षर पटेल की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी पर सैंटनर का बड़ा बयान, बोले- रोकना आसान नहीं होगा

Vaibhav Suryavanshi: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर उन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है, तो उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से […]

Spread the love
Read More