ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन जिस शो ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है मामला लीगल है सीज़न 2 । यह कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज इस समय Netflix पर भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और लगातार दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सीरीज की खासियत यह है कि यह गंभीर कानूनी मुद्दों को हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में पेश करती है। जहां एक ओर कोर्ट की जटिल प्रक्रियाएं दिखाई जाती हैं, वहीं दूसरी ओर हास्य का तड़का इसे मनोरंजक बनाता है। यही वजह है कि यह शो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IPL में पावरप्ले फिफ्टी के मामले में बने नंबर एक भारतीय
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
सीरीज में रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जो वीडी त्यागी का किरदार निभा रहे हैं। इस सीजन में उनका किरदार वकील से जज बन चुका है, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आता है। जज बनने के बाद उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती हैं। सीरीज में कुशा कपिला, दिव्येंदु भट्टाचार्य और निधि बिष्ट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग और टाइमिंग इस शो को और भी खास बनाती है।कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था।
ये भी पढ़ें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IPL में पावरप्ले फिफ्टी के मामले में बने नंबर एक भारतीय
जैसे ही वीडी त्यागी जज बनते हैं, उन्हें समझ आता है कि यह जिम्मेदारी उतनी आसान नहीं है जितनी उन्होंने सोची थी। कोर्ट के भीतर होने वाली अजीबोगरीब घटनाएं और केस दर्शकों को लगातार बांधे रखते हैं। इस शो की एक और खास बात यह है कि यह समाज में चल रही कई समस्याओं पर व्यंग्य करता है। चाहे वह कानून व्यवस्था हो, सामाजिक सोच हो या फिर आम लोगों की परेशानियां—सीरीज हर मुद्दे को हल्के अंदाज में उठाती है।
