फैशन टीवी यानी महाघोटालाः 500 करोड़ के हेरफेर में 200 से ज्यादा कारोबारी बर्बाद

rupes

फैशन टीवी यानी महाघोटालाः

  • खबर पढ़कर आपको भी आ सकता है गुस्सा, जानें इस चैनल ने कैसे मचाया लूट…
  • कर्ज में डूबे पीड़ितों का फूटा गुस्सा, प्रेसवार्ता कर फैशन टीवी की खोल डाली पोल
  • मशहूर अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है कम्पनी
  • मुम्बई, दिल्ली और लखनऊ के व्यापारियों ने एक साथ एक मंच पर लगाया यह बड़ा आरोप

अंशिका यादव

लखनऊ। राजधानी के हृदयस्थल में स्थित गोमती होटल में शनिवार को देश के कुछ कारोबारी जुटे। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों को भी बुला रखा था। उनका आरोप भी इतना तगड़ा था कि सुनने वालों के होश फाख्ता हो गए। प्रेस वार्ता में देश भर से आए पीड़ित व्यापारियों ने फैशन टीवी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का आरोप लगाया। पीड़ितों के अनुसार इस घोटाले में 200 से अधिक लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कइयों की आंखें भर्रा उठीं तो कइयों ने कई बार रूमाल से अपने मुंह पोछे। सूत्रों का कहना है कि इस घोटाले की ठीक से जांच हुई तो रकम और भी बड़ी हो सकती है।

पीड़ितों ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें एक साल में 80 फीसदी तक रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया गया और सोशल मीडिया के जरिए बड़े स्तर पर प्रचार किया गया। लखनऊ के मनोज अग्रवाल, दिल्ली के विकास बंसल और मुंबई के राजेश तलवानी सहित कई लोगों ने अपनी आप-बीती साझा की। विकास ने आरोप लगाया कि इस घोटाले से कई परिवार बर्बाद हो गए हैं और लोग कर्ज में डूब गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को दबाने और मुख्य आरोपी काशिफ खान को बचाने की कोशिश कुछ रसूखदार लोगों द्वारा की जा रही है। आरोप है कि सत्ता-सरकार के आसपास रहने वाले लोगों को कासिफ ने मोटी रकम भेंट में चढ़ा दी है, जिसके कारण वो लोग उसे लगातार बचाने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए एरोन फिंच, कहा- ऐसा टैलेंट पहले नहीं देखा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

मुंबई के राजेश तलवानी ने बताया कि 12 साल पहले उनसे तीन करोड़ रुपये लिए गए थे, जो अब बढ़कर लगभग 30 करोड़ रुपये हो गए हैं। लेकिन उन्हें कोई पैसा वापस नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मदद मांगने पर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। पीड़ितों का दावा है कि यह ठगी 12 से 14 वर्षों से चल रही थी, जिसमें छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को निशाना बनाया गया। वहीं कुछ लोगों ने आरोपी पर गम्भीर आपराधिक गतिविधियों के भी आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच, आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रेस वार्ता में पीड़ित व्यापारियों ने फैशन टीवी से जुड़े कथित घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मनोज अग्रवाल ने दावा किया कि निवेशकों को एक साल में 80 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया जाता था और सोशल मीडिया के जरिए बड़े पैमाने पर प्रचार कर लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ लोग पुलिस के साथ मिलकर जांच को प्रभावित करने और मुख्य आरोपी काशिफ खान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

काठमांडू स्थित महेंद्र पुलिस क्लब में नेशनल बॉक्स ऑफिस अवार्ड कार्यक्रम भव्य रूप से हुआ संपन्न

रिश्तों को नई दिशा देगा मार्गेरिटा का कैरेबियन व लैटिन अमेरिकी दौरा

मुंबई के कारोबारी तलवानी ने बताया कि 12 साल पहले उनसे तीन करोड़ रुपये लिए गए थे, जो अब बढ़कर करीब 30 करोड़ रुपये हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई भुगतान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पारिवारिक आपात स्थिति में पैसा मांगने पर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि यह मामला केवल आर्थिक नुकसान का नहीं, बल्कि उनके जीवन और भविष्य से जुड़ा है। कई लोग कर्ज में डूब चुके हैं और मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।

प्रसिद्ध हस्तियों से संबंधों पर भी उठे सवाल

प्रेस वार्ता में व्यापारियों ने एक अहम आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ मिलकर एक कम्पनी बनाई थी। उनका कहना है कि 2014 के आसपास इस जुड़ाव का इस्तेमाल लोगों का भरोसा जीतकर निवेश कराने में किया गया। पीड़ितों के अनुसार, बड़े नामों की मौजूदगी से लोगों का विश्वास बढ़ा और इसी का फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया। व्यापारियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो तथा यदि किसी की भूमिका साबित होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Spread the love

Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More