टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के तत्वावधान में टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का दूसरा दिन भी जोश और उत्साह से भरपूर रहा। देशभर से आई पुलिस टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी पूरे रंग में नजर आई।
ये भी पढ़ें
सिर्फ जंक फूड ही नहीं, रोज खाई जाने वाली ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं मोटापा
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाटर स्पोर्ट्स न केवल शारीरिक दक्षता को निखारते हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन के दौरान भी बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों सुरक्षाबलों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कौशल संकट के समय जीवन और संपत्ति की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें
नोएडा में एमिटी छात्र की मौत पर विवाद: मां ने लगाया हत्या का आरोप
इस अवसर पर उत्तराखंड खेल विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ITBP के उत्तरी सीमांत के महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन बलों के बीच समन्वय, साहस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 08 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था। यह रोमांचक आयोजन 12 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।
