नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया “वर्ल्ड हेल्थ डे”

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने ” वर्ल्ड हेल्थ डे ” सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों का परिचय स्वास्थ्य, स्वस्थ, सेहत, भोजन, जल आदि शब्दों से कराया गया। सभी बच्चों को हर दिन अपने लंच बॉक्स में स्वस्थ भोजन लाने के लिये कहा गया। बच्चों को चित्रों और कहानियों द्वारा स्वस्थ भोजन के महत्त्व को समझाया गया।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को स्वस्थ रहने के सरल तरीके बताये। उन्होंने बच्चों को फल, जल, स्वस्थ भोजन, ताजी हवा में खेलने, योगा करने आदि के लिये कहा। बच्चों ने सभी बातों का अनुकरण करने को कहा। बच्चों को बताया गया कि स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस पूंजी की रक्षा व सुरक्षा के लिये हम सबको नियमित स्वास्थ्य दिनचर्या का पालन करना चाहिए। बच्चों ने स्लोगन्स के द्वारा सबको हेल्दी रहने के लिये प्रेरित किया ” ईट हेल्दी बी हेल्दी “, नो to जंक फ़ूड, ईट फ्रेश बी फ्रेश “excersie daily, do yoga, be clean, मेंटेन hygiene आदि। डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह कि एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से बच्चे बताई गई बातों का अनुकरण करते है।

इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास करने की पुरी कोशिश करते है। बच्चों में काव्या, न्यासा, अंश, शिवम्, श्रीवन्या, शिवांगी, अथर्व, दानिश, मानस, मानवी, आरम्भ, ओम, आन्या, भावेश, आदर्श, अनिका, लूईस, सुप्रिया, अभिनन्दन आदि उपस्थित थे। टीचर्स में मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, प्रियंका, ईशा, अंजली, मनिता, प्रीती, रिंकल, अंशिका, श्रद्धा, इशिता आदि मोजूद रहीं।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More
Purvanchal Raj Dharm UP

वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल की मंजूरी पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी पर स्थित सेमरहवा गांव में बहुप्रतीक्षित पुल की स्वीकृति के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को उत्सव में बदलते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के सम्मान में आज भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया है। बताया […]

Read More
Purvanchal

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता: DIG S चनप्पा ने लिया सुरक्षा का जायजा

DM संतोष कुमार शर्मा और SP शक्ति मोहन अवस्थी भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। महाराजगंज जनपद से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। संभावित अवैध घुसपैठ, […]

Read More