UP में कानून व्यवस्था पर सवाल: भरी कचहरी में अधिवक्ता ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में दिनदहाड़े कचहरी परिसर में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। जमीन विवाद में एक अधिवक्ता ने अपने ही चचेरे भाई वकील पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार को कचहरी परिसर में उस समय हुई, जब अधिवक्ता जसकरन राज और उनके चचेरे भाई वकील जितेंद्र राज के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि खेत में पानी जाने को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।

भरी कचहरी में चली गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही घायल वकील मौके पर ही गिर पड़ा, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

ब्रेकअप के बाद युवती ने यमुना में लगाई छलांग, मजदूर की बहादुरी से बची जान

लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें

महराजगंज जिले के नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त तेवर

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जमीन और खेत में पानी को लेकर चल रही रंजिश इस घटना की वजह सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Crime News

ब्रेकअप के बाद युवती ने यमुना में लगाई छलांग, मजदूर की बहादुरी से बची जान

आगरा। जिले से एक राहत भरी और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई है। डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर यमुना पुल पर एक 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से ब्रेकअप के बाद नदी में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद एक मजदूर की बहादुरी ने बड़ी अनहोनी टाल दी। प्रत्यक्षदर्शियों […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज जिले के नवागत SP शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त तेवर

ठूठीबारी एसओ नवनीत नागर को किया निलंबित उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त प्रशासनिक तेवर लगातार सामने आ रहा है। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के अभियान के तहत जहां एक ओर थाना श्यामदेउरवा में खामियां मिलने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए, […]

Read More
Crime News

बिहार में सेक्स रैकेट पर पुलिस का शिकंजा, मचा हड़कंप

मैरिज हॉल की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा सासाराम में बड़ी रेड: मैरिज हॉल से 70 जोड़े पकड़े गए, मचा हड़कंप बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो मैरिज हॉल पर छापेमारी कर करीब 140 युवक-युवतियों […]

Read More