शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: योगी सरकार ने मानदेय बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

  • 17,000 मानदेय, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार का अहम कदम: संदीप सिंह

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया। सरकार ने मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर अब 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रूपए से बढ़ाकर 17,000 रूपये प्रतिमाह किया गया है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई माह में दिए जाने वाले भुगतान में सम्मिलित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 1,42,929 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनमें से 1,29,332 शिक्षामित्रों का मानदेय अब तक समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के 60:40 अनुपात में प्राप्त होता रहा है। मानदेय वृद्धि के फलस्वरूप इन पर आने वाला 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शेष 13,597 शिक्षामित्र, जिनका भुगतान पूर्णतः राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, उनके लिए 119.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार भी राज्य सरकार वहन करेगी।

संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के 13,769 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में 24,717 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि के इस निर्णय से इन अनुदेशकों को भी बड़ी राहत मिलेगी तथा इस पर 217.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह निर्णय न केवल शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।

Raj Dharm UP

समाज को गुमराह करने वाली पत्रकारिता से बचें पत्रकार

पत्रकारिता पर संयम रखना बेहद जरूरी : योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारिता में समन्वय और एकरूपता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग माध्यमों में एक ही तथ्य की भिन्न-भिन्न प्रस्तुति से जनमानस में भ्रम फैलता है, जिससे एक तरफ मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है वहीं दूसरी […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

अन्याय के विरूद्ध डटकर मुकाबला करते समाजवादी: अखिलेश

संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी PDA की लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी पीडीए की है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संविधान, डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत और श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष के रास्ते समाजवादी पार्टी […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

बार-बार क्यों बदला जा रहा अयोध्या का मास्टर प्लान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या के निवासियों के बीच ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखि़रकार अयोध्या का मास्टर प्लान बार-बार क्यों बदला जा रहा है।यादव ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि ये बार-बार बदला नहीं, कुछ महाभ्रष्ट लोगों […]

Read More