सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए। वायदा बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली।  पांच जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 506 रुपये गिरकर 1,49,294 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 2,31,250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह गिरावट लगभग 0.54% रही।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अगर हम देश के बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,928 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,685 रुपये और 18 कैरेट 11,200 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और बैंगलुरु में कीमतें लगभग एक जैसी हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,913 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,670 रुपये और 18 कैरेट 11,185 रुपये है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट की कीमत 15,066 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच चुकी है। वैश्विक राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं ने सोने पर दबाव बनाया है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और महंगाई की चिंता भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे सोच-समझकर निवेश करें और बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

Business

LPG संकट में राहत: बिना कनेक्शन भी मिलेंगे गैस सिलेंडर, जानें नई योजना और कीमत

देश में बढ़ते एलपीजी संकट के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अब बिना पारंपरिक गैस कनेक्शन के भी लोग आसानी से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत मिनी FTL गैस सिलेंडर को बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की […]

Read More
Business homeslider

US Economy: युद्ध और महंगाई की दोहरी मार, क्या सुपरपावर पर मंडरा रहा है मंदी का खतरा?

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाने वाली संयुक्त राज्य अमेरिका इस समय गंभीर आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। एक तरफ युद्ध का बढ़ता खर्च है, तो दूसरी ओर आसमान छूती तेल की कीमतों ने अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना दिया है। जानकारों का मानना है कि अगर ईरान के साथ संघर्ष […]

Read More
Business

क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट इस्तेमाल कैसे करें, जानिए जरूरी टिप्स वरना बढ़ सकता है कर्ज

आज के डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड  लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट तक, हर जगह इसका उपयोग तेजी से बढ़ा है। हालांकि, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह सुविधा आर्थिक परेशानी में भी बदल सकती है। सबसे पहले यह समझना जरूरी […]

Read More