IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना किया है, जिससे उनके फैंस और मैनेजमेंट दोनों चिंतित हैं। लगभग 14 साल बाद ऐसा हुआ है जब टीम ने लगातार दो मैचों में हार के साथ सीजन की शुरुआत की है। कप्तानअजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम ने पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला, जहां उन्हें हार मिली। इसके बाद दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें करारी शिकस्त दी।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इन हारों के पीछे टीम का संतुलन और प्रदर्शन दोनों जिम्मेदार माने जा रहे हैं। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी और गेंदबाजी में प्रभाव की कमी साफ नजर आई है। हालांकि, केकेआर के इतिहास में इससे पहले भी ऐसा दौर आया है। 2012 में टीम ने शुरुआत में दो मैच गंवाए थे, लेकिन बाद में जबरदस्त वापसी करते हुए फाइनल तक पहुंची और चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी।
ये भी पढ़ें
DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा
इस बार भी टीम के पास वापसी का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। खिलाड़ियों को बेहतर तालमेल के साथ खेलना होगा और गलतियों से सीख लेनी होगी। अब टीम का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्समें खेला जाएगा। यह मैच उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। यदि टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो उनके लिए आगे का सफर आसान हो सकता है। लेकिन हार की स्थिति में प्लेऑफ की राह और कठिन हो जाएगी।
