सोना-चांदी और प्लैटिनम आयात पर सरकार की सख्ती, FTA के दुरुपयोग पर लगेगा ब्रेक

देश में व्यापारिक नियमों को सख्त करते हुए केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम से जुड़े सभी आयातित उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम खासतौर पर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था। डीजीएफटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इसमें यह भी साफ किया गया है कि कोई भी पुराना अनुबंध, एडवांस भुगतान या शिपमेंट इस नियम से बाहर नहीं होगा। यानी किसी भी आयातक को राहत नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह प्रतिबंध चैप्टर 71 के अंतर्गत आने वाले सभी उत्पादों को कवर करता है। इसमें मोती, कीमती पत्थर, सोना, चांदी, प्लैटिनम और इनसे बने सभी प्रकार के आभूषण शामिल हैं। साथ ही नकली ज्वेलरी और सिक्कों को भी इसमें शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ व्यापारी भारत-आसियान समझौते का गलत फायदा उठा रहे थे। वे कम टैक्स वाले देशों से आयात कर, उसे अलग कैटेगरी में दिखाकर शुल्क से बच रहे थे। इस वजह से सरकार को सख्त कदम उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

 

इससे पहले भी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से कुछ ज्वेलरी आइटम्स पर रोक लगाई थी। अब इसे व्यापक रूप देकर पूरी श्रेणी पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बाजार में पारदर्शिता लाने और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने में मदद करेगा। हालांकि, छोटे व्यापारियों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में पहले से ही अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में इस निर्णय का असर आने वाले समय में कीमतों और मांग दोनों पर पड़ सकता है।

Business

इंडिगो के फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर सरकार अलर्ट, यात्रियों को मिल सकती है राहत

देश में हवाई यात्रा महंगी होने के संकेत के बीच सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों पर नजरें टिका दी हैं। इंडिगो द्वारा हाल ही में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के फैसले के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इससे यात्रियों में चिंता बढ़ी है क्योंकि टिकट की कीमतें पहले से ज्यादा […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More