IPL 2026 में आज का मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाला है, जहां Chennai Super Kings और Punjab Kings आमने-सामने होंगी। यह मैच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो चेन्नई का घरेलू मैदान है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मैच में दबाव में नजर आ रही है, क्योंकि उसे पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह मैच काफी अहम होगा। वहीं पंजाब किंग्स आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी म ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। अगर हालिया प्रदर्शन और आंकड़ों की बात करें, तो पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। पिछले कुछ मुकाबलों में उसने चेन्नई पर बढ़त बनाई है।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
हालांकि, चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर हमेशा मजबूत प्रदर्शन करती है। यहां की पिच और परिस्थितियों का उन्हें अच्छा अनुभव है, जो उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। टीम के लिए चिंता की बात यह है कि एम.एस. धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति भी टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें
इस मुकाबले में चेन्नई की जीत काफी हद तक उनके बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन करता है, तो टीम मैच जीत सकती है। दूसरी ओर, पंजाब की टीम संतुलित और फॉर्म में नजर आ रही है, जिससे उसे बढ़त मिल सकती है। कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
