IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसने न सिर्फ अंक तालिका में उनकी स्थिति को प्रभावित किया, बल्कि नेट रन रेट पर भी नकारात्मक असर डाला। हालांकि क्रिकेट एक टीम गेम है और हार-जीत सामूहिक प्रदर्शन पर निर्भर करती है, लेकिन इस मैच में कुछ व्यक्तिगत गलतियां साफ तौर पर भारी पड़ीं। CSK की नई ओपनिंग जोड़ी मेंसंजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ मैदान में उतरे। टीम को उनसे मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सैमसन केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि गायकवाड़ भी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में ला दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा खिलाड़ीआयुष म्हात्रे। । उनसे उम्मीद थी कि वे पारी को संभालेंगे, लेकिन वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। यहां तक तो स्थिति संभल सकती थी, लेकिन असली समस्या तब हुई जब उन्होंने आउट होने के बावजूद डीआरएस ले लिया।
ये भी पढ़ें
महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में गई थी। यह एक स्पष्ट आउट था, लेकिन DRS लेने से टीम का एक अहम रिव्यू भी बेकार हो गया। क्रिकेट जैसे हाई-प्रेशर गेम में ऐसे फैसले टीम के लिए भारी पड़ सकते हैं। सबसे दिलचस्प और चिंताजनक बात यह रही कि CSK के दो विकेट एक ही स्कोर यानी 19 रन पर गिर गए। इससे टीम पूरी तरह बैकफुट पर चली गई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव आ गया, जिससे वे खुलकर खेल नहीं पाए। अगर मिडिल ऑर्डर को स्थिरता मिलती, तो टीम वापसी कर सकती थी। लेकिन लगातार विकेट गिरने से रन गति भी धीमी हो गई और अंततः टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। इस मैच ने साफ कर दिया कि छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े मैचों में निर्णायक बन जाती हैं। CSK के लिए यह हार एक सबक है कि उन्हें न सिर्फ बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, बल्कि निर्णय लेने में भी अधिक सतर्क रहना होगा।
ये भी पढ़ें
दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी
