रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने 65-70 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 850 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया और ग्लोबल स्तर पर यह फिल्म 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। पहले ही दस दिनों में, धुरंधर 2 ने विश्व स्तर पर 1255 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी।
ये भी पढ़ें
MCX पर टूटा सोना-चांदी का भाव, निवेशकों में हलचल, जानिए ताजा कीमतें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
धुरंधर 2 ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया, जिसने भारत में 812 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह फिल्म अपनी पिछली किस्त धुरंधर को भी पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की रेस में शामिल हो गई है। पहले पार्ट धुरंधर ने 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होकर 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। धुरंधर 2 की सफलता का मुख्य कारण इसके मजबूत स्टारकास्ट, एडवेंचर और जासूसी थ्रिलर कहानी है। रणवीर सिंह और बाकी कलाकारों का शानदार अभिनय दर्शकों को बांधे रखता है। आदित्य धर के निर्देशन ने कहानी को और भी प्रभावशाली बनाया। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की तैयारी भी की जा रही है। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के साथ, धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन चुकी है।
ये भी पढ़ें
