क्या थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

नया लुक डेस्क

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजरायल की सेना को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी है कि बढ़ते युद्ध दबाव और सैनिकों की भारी कमी के चलते सेना “अंदर से कमजोर होकर टूट सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल जमीर ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के सामने 10 बड़े खतरों का जिक्र करते हुए कहा कि सेना की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और तत्काल कानूनी कदम उठाने की जरूरत है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

ट्रंप का बड़ा बयान: छह अप्रैल तक नहीं होगा हमला, ईरान से ‘तोहफा’ मिलने का दावा

“सामान्य कामकाज भी हो सकता है प्रभावित”

IDF प्रमुख ने साफ कहा कि भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी कानून और अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि बढ़ाने जैसे फैसले जल्द लेने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये कदम नहीं उठाए गए, तो सेना का सामान्य कामकाज भी प्रभावित हो सकता है और रिजर्व सिस्टम पूरी तरह टूट सकता है। जनरल जमीर पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। उन्होंने जनवरी में बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखकर सैनिकों की कमी को लेकर आगाह किया था। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद से सेना लगातार दबाव में है और करीब 12,000 सैनिकों की कमी बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

छूट बना रही है संकट को गहरा

इस संकट को और जटिल बना रहा है अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय को मिली सैन्य सेवा से छूट। 2024 में इजरायल हाई कोर्ट ने इस छूट को कानूनी आधारहीन बताया था, लेकिन इसके बावजूद इसे जारी रखने की कोशिशें हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 से 24 वर्ष के लगभग 80,000 अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स युवा सैन्य सेवा के योग्य हैं, लेकिन अब तक उन्होंने सेना में भर्ती नहीं ली है।

ये भी पढ़ें

ईंधन पर राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज़ ड्यूटी, पेट्रोल-डीज़ल पुराने रेट पर मिलेंगे

बढ़ते संकट के संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि IDF प्रमुख की यह चेतावनी केवल एक प्रशासनिक मुद्दा नहीं, बल्कि इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है। लगातार युद्ध और सीमित संसाधनों के बीच सेना पर बढ़ता दबाव आने वाले समय में गंभीर परिणाम ला सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider International

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

नया लुक डेस्क मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा ‘जग वसंत’ नाम का टैंकर सुरक्षित रूप से वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 16 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की घरेलू गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का बड़ा बयान: छह अप्रैल तक नहीं होगा हमला, ईरान से ‘तोहफा’ मिलने का दावा

नया लुक डेस्क मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि वह ईरान पर छह अप्रैल तक कोई हमला नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच बातचीत […]

Read More
Business homeslider

ईंधन पर राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज़ ड्यूटी, पेट्रोल-डीज़ल पुराने रेट पर मिलेंगे

नया लुक डेस्क भारत सरकार ने वैश्विक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। भारत में यह फैसला ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं […]

Read More