IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ का इमोशनल बयान, बोले – गलतियों से सीख रहा हूं

IPL 2026 से पहले Prithvi Shaw एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन अब वह नई शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में  दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदकर टीम में शामिल किया। पिछले दो सीजन शॉ के लिए अच्छे नहीं रहे। IPL 2023 और 2024 में उन्हें कई मौके मिले, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 16 पारियों में केवल 304 रन बनाना उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए निराशाजनक माना गया। यही कारण रहा कि उन्हें टीम से बाहर भी किया गया और घरेलू क्रिकेट में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि, शॉ ने इस दौरान मिले ब्रेक को सकारात्मक रूप में लिया। उन्होंने बताया कि इस एक साल के ब्रेक ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने यात्रा की, खुद को समय दिया और फिर मैदान पर लौटकर पहले से ज्यादा मेहनत की। उनके अनुसार, अब वह पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह फिटनेस हो या बल्लेबाजी अभ्यास। अपने करियर में आई आलोचनाओं को लेकर भी शॉ ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह भी एक इंसान हैं और उनसे गलतियां होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के लोग पूरी सच्चाई नहीं जानते और केवल आधी जानकारी के आधार पर राय बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

 

उनके लिए परिवार और करीबी दोस्तों का समर्थन सबसे ज्यादा मायने रखता है। IPL 2026 में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम में अपनी जगह पक्की करना होगी। KL Rahul के साथ ओपनिंग करने के लिए टीम के पास कई विकल्प हैं, जिनमें अभिषेक पोरेल और पथुम निसंका जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को खेलेगी, और यह देखना दिलचस्प होगा कि शॉ को प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनके लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा अवसर होगा।

Sports

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। टीम के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है गायकवाड़ ने बताया कि वह इस सीजन में  संजू सैमसन  के साथ […]

Read More
Sports

आरसीबी कैंप में विराट कोहली का नया अंदाज, खिलाड़ियों को खुद करवा रहे बैटिंग प्रैक्टिस

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में  विराट कोहली  का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वह इस बार केवल बल्लेबाज की भूमिका तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टीम के लिए एक गाइड और मेंटर की तरह भी काम कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में कोहली […]

Read More
Sports

CSK कैंप में की क्लास,  एम.एस. धोनी युवा खिलाड़ियों को सिखाई विकेटकीपिंग की खास तकनीक

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप काफी चर्चा में है और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं  एम.एस. धोनी    । हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी युवा विकेटकीपर्स को ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं। यह नजारा क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है क्योंकि धोनी को […]

Read More