- 30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सुधीर कुमार ने 30 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें
तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
यह नोटिस सहायक महानिरीक्षक निबंधन, महराजगंज आलोक शुक्ला के माध्यम से शिकायतकर्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला को सौंपा गया है। नोटिस प्राप्त होने के बाद आंदोलनकारी अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मामला अब सीधे उत्तर प्रदेश शासन तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार से जुड़े सभी साक्ष्य 30 मार्च को शासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड
उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और विभागीय अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है और अब उन्हें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी।मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भी हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर अब 30 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
