तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट अतिथि कालिन्दी चौहान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति नृत्य, नाटक और भोजपुरी की ऐतिहासिक प्रस्तुतियों के माध्यम से “विविधता में एकता” का संदेश दिया।

शिक्षा के साथ संस्कार का केंद्र बना विद्यालय

मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान ने विद्यालय के अनुशासन, सांस्कृतिक वैभव और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के साथ संस्कारों का सशक्त केंद्र बताया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर विद्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी और लाइट व्यवस्था कराने की घोषणा की। वहीं, कालिन्दी चौहान ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और सामाजिक मूल्यों से भी परिपूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने समय के सदुपयोग और परिवार-सामाजिक संवाद के महत्व पर जोर दिया।

जागरूकता और विकास पर भी जोर

विशिष्ट अतिथि बीडीओ कुलदीप कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की नींव बताया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने नारी शक्ति के योगदान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना देने की अपील की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीईओ अरुण प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 की छात्रा अंशिका, जो सभी विधाओं में टॉपर रहीं, को साइकिल सहित विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिमा, संजीवनी गौतम, अनंत पांडेय, प्रीती, संध्या, सौम्या, आयुषी, अनुष्का, पियूष, अभय, शशांक, शिवांगी, आदित्य सहित कई छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

आयोजन में उमड़ा जनसमूह

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर, पुष्पलता यादव, अंजू यादव, अनुपमा, शैलेन्द्र, दिनेश चंद्र, रूक्मणी पांडेय, अन्नपूर्णा पांडेय, ग्राम प्रधान शकुंतला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।

homeslider Purvanchal

गोरखपुर : चरगांवा PHC पर चल रहा कमीशन की दवा का खेल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर बाहर की दवा लिखने और एक्सरे में कमीशनखोरी के आरोप CMO एवं आरोपित डाक्टर के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री गोरखपुर। गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहा निवासी विकास कुमार ने मीडिया को पत्र लिखकर राजकीय चिकित्सालय ( पीएचसी चरगांवा) की महिला चिकित्सक डाॅ स्वाति पर गंभीर आरोप […]

Read More
Purvanchal

महुली शराब दुकान विवाद गरमाया: आबकारी विभाग की ‘क्लीन चिट’ पर तहसील दिवस में उठे सवाल

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को तहसील दिवस में यह मामला एडीएम के समक्ष उठाया गया, जहां शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दरअसल, आईजीआरएस […]

Read More
homeslider Purvanchal

बेसिक से माध्यमिक तक विकास की झलक, यूपी सरकार के नौ साल पर लगी प्रदर्शनी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य विकास भवन परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विगत नौ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत प्रदर्शन एवं समीक्षा की […]

Read More