बढ़ती ईंधन कीमतों से महंगा हुआ हवाई सफर, समर वेकेशन पर पड़ेगा सीधा असर

गर्मी की छुट्टियों का इंतजार हर किसी को होता है, खासकर उन लोगों को जो परिवार के साथ घूमने की योजना बनाते हैं। लेकिन इस बार यात्रा का मजा थोड़ा महंगा पड़ सकता है। वजह है लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतें, जिसका सीधा असर एयरलाइंस के किराए पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव और तेल की कीमतों में उछाल ने एयर ट्रैवल इंडस्ट्री की लागत को काफी बढ़ा दिया है। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि जेट फ्यूल उनकी कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में जैसे ही ईंधन महंगा होता है, टिकट की कीमतें भी बढ़ना तय हो जाता है।

ये भी पढ़ें

गुपचुप शादी से सुर्खियों में आए बादशाह, कौन हैं उनकी नई पत्नी ईशा रिखी?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस समय ट्रैवल पोर्टल्स पर दिख रहे किरायों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली से कोलंबो की फ्लाइट का किराया एक लाख रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच चुका है। वहीं, दिल्ली से बाली की यात्रा का किराया भी 30 हजार रुपये के पार जा चुका है। यह संकेत देता है कि समर सीजन में यात्रा करना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू उड़ानों के किराए में लगभग 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स में यह वृद्धि 20 से 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में बनेगी नई एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी राहत और सफर होगा आसान

 

इसका असर केवल टिकट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे टूर पैकेज की कीमतें भी बढ़ रही हैं।यात्रा कंपनियों और एयरलाइंस का कहना है कि आने वाले समय में अगर ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो टिकट की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जल्दी टिकट बुक करे

Business

दिल्ली से सफर हुआ आसान! नई स्पेशल ट्रेनें शुरू, राजधानी एक्सप्रेस के टाइम में बदलाव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। 25 मार्च से दिल्ली से कुछ प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इसके साथ ही एक प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। […]

Read More
Business

नोएडा में बनेगी नई एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी राहत और सफर होगा आसान

 नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए एक नई एलिवेटेड रोड बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद रोजाना जाम से जूझने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  यह […]

Read More
Business

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, दो दिन में ही बदल गया पूरा खेल

भारतीय सर्राफा बाजार में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। खास बात यह है कि यह तेजी महज दो दिनों के भीतर देखने को मिली है, जो इसे और भी ज्यादा असामान्य […]

Read More