आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने वाले फर्जी गिरोह का तीसरा आरोपी अमन पासवान हिरासत में

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में वांछित तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फर्जी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अवैध तरीके से आधार कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त अमन पासवान (उम्र 21 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन पासवान को मणि चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी।

ये भी पढ़ें

भारत और कंबोडिया ने द्विपक्षीय सहयोग पर की व्यापक चर्चा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्ञात हो कि इस मामले में इससे पूर्व दिनांक 12 फरवरी 2026 को ‘फिंगर क्लोन’ तकनीक और अवैध एक्सेस के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सरकारी योजनाओं का गलत तरीके से लाभ लेने में संलिप्त था। इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव ने बताया कि उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव एवं हेड कांस्टेबल राम निवास यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

 

 

Uttar Pradesh

DIG एस चिनप्पा ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर मां की पूजा की

      उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। डीआईजी एस चिनप्पा सोमवार शाम करीब सात बजे लेहड़ा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां का दर्शन और पूजन कर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। डीआईजी ने मंदिर के पुजारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार!

वसूली बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों को खिला रहे जुआं अधिकारियों का जेल के अंदर मादक पदार्थों की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं नया लुक संवाददाता लखनऊ। न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपया…यह कहावत झांसी जेल अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में वसूली को बढ़ाने के लिए जेल […]

Read More