IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार ट्रॉफी कौन जीतेगा। इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल गूगल जेमिनी की मदद ली गई, तो उसने चार टीमों को सबसे मजबूत दावेदार बताया। AI के अनुसार मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबादऔर दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की संभावित चैंपियन टीमें हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें
हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर अशोक सेठ ने दी खास सलाह
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
मुंबई इंडियंस को सबसे मजबूत दावेदार माना गया है। टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। यही कारण है कि AI ने इस टीम को सबसे आगे रखा है। वहीं RCB की बात करें तो टीम में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी और संतुलन इसे मजबूत बनाता है।
ये भी पढ़ें
90 लाख टन अनाज एथेनॉल सेक्टर को देने का फैसला, सरकार का बड़ा फैसला
सनराइजर्स हैदराबाद को भी बैलेंस टीम माना गया है। हालांकि शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की अनुपस्थिति चुनौती बन सकती है, लेकिन टीम में दम नजर आता है। दिल्ली कैपिटल्स भी इस बार मजबूत टीम के रूप में उभर रही है।अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम संतुलित दिख रही है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चेन्नई सुपर किंग्स को इस सूची में शामिल नहीं किया गया। AI का मानना है कि टीम के पास डेथ ओवर में प्रभावी गेंदबाजों की कमी है, जो उनके लिए बड़ी कमजोरी साबित हो सकती है।
