इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली/तेल अवीव। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने अपने रुख को और स्पष्ट कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से बातचीत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि ईरान और लेबनान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा हर परिस्थिति में करेगा। नेतन्याहू ने बताया कि उनकी ट्रंप से हुई बातचीत में अमेरिका द्वारा हासिल सैन्य बढ़त का उपयोग कर संभावित समझौते के जरिए युद्ध के उद्देश्यों को पूरा करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी डील तभी स्वीकार्य होगी, जब वह इजरायल के महत्वपूर्ण हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

ये भी पढ़ें

ईरान के दो ऊर्जा ठिकानों पर हमले का दावा, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

इजरायली प्रधानमंत्री ने दोहराया कि उनकी सेना ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को लगातार निशाना बना रही है। साथ ही लेबनान में सक्रिय संगठन Hezbollah के खिलाफ भी हमले जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में दो परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया गया है और अभियान आगे भी तेज किया जाएगा। इस बीच, Donald Trump ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की समयसीमा को आगे बढ़ाते हुए ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित कार्रवाई को फिलहाल 5 दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान के एक “सम्मानित” नेता के साथ बातचीत कर रहा है और किसी भी समझौते में ईरान की परमाणु क्षमता को खत्म करना अहम शर्त होगी।

ये भी पढ़ें

कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार!

हालांकि, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह किसी भी तरह की बातचीत में शामिल नहीं है और अमेरिका पर “फेक न्यूज” फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनातनी के बीच वैश्विक बाजारों में भी अस्थिरता बनी हुई है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार में अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय चिंता को और बढ़ा दिया है। मौजूदा हालात में मध्य पूर्व में हालात और जटिल होते नजर आ रहे हैं, जहां कूटनीतिक बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई के बीच तनाव कम होने के आसार फिलहाल कम ही दिख रहे हैं।

homeslider National

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

नई दिल्ली। भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एलपीजी से लदे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से होरमुज़ जलसंधि को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि  ने की है बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मध्य-पूर्व […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और उससे जुड़े मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी में विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा को ईमेल […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज: शिंदे-फडणवीस की देर रात बैठक, सतारा विवाद पर टकराव

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सतारा विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के भीतर बढ़ते तनाव के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। विधानसभा में दिनभर चले हंगामे के बाद हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। […]

Read More