आशुतोष मिश्रा
संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और जनजागरूकता कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में महुली कस्बे में पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।
ऑपरेशन त्रिनेत्र: संतकबीरनगर में नौ स्थानों पर लगे 37 CCTV कैमरे, जनसहयोग से बढ़ी सुरक्षा
व्यापारियों से संवाद, CCTV लगाने की अपील
पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर उन्हें अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास CCTV कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। जिन लोगों ने पहले से कैमरे लगाए हैं, उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया गया।
विभिन्न चौकियों पर सघन चेकिंग
चौकी शनिचरा बाबू: संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच, लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
चौकी मुखलिसपुर: नाथनगर चौराहे पर पुलिस बल के साथ निगरानी और चेकिंग अभियान।
चौकी मोलनापुर व हरिहरपुर: बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर शाम के समय पैदल गश्त और निरीक्षण।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपराधिक सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
