आशुतोष मिश्रा
संतकबीरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र- हर घर कैमरा अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में 22 मार्च 2026 को जनसहयोग से जिले के नौ स्थानों पर कुल 37 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
थाना क्षेत्रवार कैमरों की स्थापना
कोतवाली खलीलाबाद: दो स्थानों पर आठ कैमरे
धनघटा थाना: नौ स्थान पर दो कैमरे
महुली थाना: नौ स्थान पर सात कैमरे
मेंहदावल थाना: नौ स्थान पर दो कैमरे
बखिरा थाना: दो स्थानों पर 10 कैमरे
बेलहरकला थाना: एक स्थान पर चार कैमरे
धर्मसिंहवा थाना: नौ स्थान पर चार कैमरे
ये भी पढ़ें
यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण
सहयोग करने वालों का सम्मान
इस अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों को पुलिस द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
पुलिस की अपील
संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, कॉलोनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर निगरानी रखें। पुलिस का मानना है कि नागरिकों का यह छोटा सा प्रयास अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में बेहद कारगर साबित होगा और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।
