- 26 मार्च नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण की संभावना
- 27 मार्च को नए प्रधानमंत्री के शपथ लेने की भी खबर
- बालेन्द्र शाह पीएम की रेस में सबसे आगे
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू। नेपाल में 5 मार्च 2026 को हुए आम चुनाव के बाद नई सरकार का गठन 26 से 28 मार्च 2026 के आसपास होने की प्रबल संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार गठन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है और नवनिर्वाचित सांसद 26 मार्च को शपथ ले सकते हैं, जबकि नए प्रधानमंत्री के 27 मार्च को शपथ लेने की खबर है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
रसेल के बिना KKR की नई रणनीति: फिनिशर और ऑलराउंडर की भूमिका के लिए कौन तैयार?
चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को भारी बढ़त मिली है और प्रधानमंत्री पद के लिए बालेन्द्र शाह का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौड़ेल अनुच्छेद 76 के तहत नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रण देंगे।मौजूदा सरकार की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के कार्यकाल के बाद यह नई सरकार अपना कार्यभार संभालेगी।
