प्रीमियम पेट्रोल दो रुपये प्रति लीटर महंगा

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार से प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये हैं, जबकि खुदरा (सामान्य) पेट्रोल और किसी भी तरह के डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इरविन रोड सर्विस स्टेशन पर आज से प्रीमियम पेट्रोल ‘एक्सपी95’ की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। पहले इसकी कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर थी। सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत भी 91.49 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रखी गयी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

रसेल के बिना KKR की नई रणनीति: फिनिशर और ऑलराउंडर की भूमिका के लिए कौन तैयार?

इंडियन ऑयल के अलावा दूसरी कंपनियों भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की है। लंबे समय बाद किसी भी तरह के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे इसके दाम बढ़े हैं। बढ़ी लागत की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं। (वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Business

Ola Electric का नवरात्रि ऑफर लॉन्च, S1 स्कूटर और रोडस्टर पर ₹30,000 तक के बेनिफिट

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों के लिए एक खास फेस्टिव ऑफर पेश किया है। कंपनी ने ‘नवरात्रि महोत्सव’ के नाम से सीमित अवधि का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अपने लोकप्रिय S1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल रेंज पर ₹30,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस […]

Read More
Business

ATM नियमों में बड़े बदलाव का ऐलान: HDFC, PNB और बंधन बैंक के नए चार्ज लागू होंगे

नए वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। खासकर ATM से कैश निकालने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव सीधे असर डालने वाले हैं। देश के प्रमुख बैंक—HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक—ने अपनी ATM पॉलिसी और ट्रांजैक्शन फीस में […]

Read More
Business

सोने की कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद: कीमतें हो सकती हैं ₹1.27 लाख तक

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक समय यह सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता था।  वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रही है। हाल ही में सोने का भाव ₹1,60,000 के आसपास पहुंच गया था। […]

Read More