दक्षिण कोरिया में भीषण हादसा: कार पार्ट्स फैक्ट्री में आग, 10 कर्मचारियों की मौत; 59 घायल

डेजॉन। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में शनिवार को लगी भीषण आग ने बड़ा रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में 25 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

राहत-बचाव जारी, चार लोग अब भी लापता

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 170 कर्मचारी मौजूद थे। बचाव दल लगातार मलबे में चार लापता लोगों की तलाश कर रहा है। घायलों में 34 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

तीसरी मंजिल से मिले शव, मचा हड़कंप

समाचार एजेंसी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान एक शव दूसरी मंजिल से और तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए गए। आग इतनी भयावह थी कि इमारत के भीतर फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया।

विस्फोट का खतरा बना चुनौती

दमकलकर्मियों को आग बुझाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इमारत के ढहने का खतरा बना रहा, वहीं फैक्ट्री में करीब 200 किलोग्राम सोडियम मौजूद होने से विस्फोट का बड़ा जोखिम भी मंडराता रहा, जिससे बचाव कार्य और जटिल हो गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मथुरा में सनसनी : ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप

राष्ट्रपति का सख्त निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए ली जे म्युंग ने अधिकारियों को तत्काल सभी संसाधनों, कर्मियों और आधुनिक उपकरणों के साथ बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका का यू-टर्न: ईरानी तेल बिक्री पर मिली बड़ी राहत, क्या थमेगी जंग?

homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका का यू-टर्न: ईरानी तेल बिक्री पर मिली बड़ी राहत, क्या थमेगी जंग?

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने अचानक रुख बदलते हुए ईरान के तेल निर्यात पर अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। इस कदम ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और भू-राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। 19 अप्रैल तक मिली […]

Read More
Crime News homeslider

मथुरा में सनसनी : ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप

मथुरा। ब्रज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की कथित तौर पर गौ तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाबा तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया। […]

Read More
homeslider International

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

नया लुक डेस्क तेहरान। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने ब्रिटेन को सीधी और कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने कहा है कि यदि ब्रिटेन, अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ करने की अनुमति देता है, तो इसे सीधे युद्ध में शामिल […]

Read More