योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है : धामी

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा आमतौर पर थकावट महसूस करते हैं। इसमें योग उनका सबसे अच्छा सहयोगी बन सकता है। राज्य सरकार ने योग नीति 2025 बनायी है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है। योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए ₹10 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में गड़बड़ी को लेकर BJP को कटघरे में किया खड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा ये अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और महान आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का जो मार्ग दिखाया था, आज वो पूरी दुनिया के लिए स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त आधार बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के महत्त्व को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा था। उसी का परिणाम है कि आज दुनिया के 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मासिक शिवरात्रि आज: जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और इस व्रत का महत्व

उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योगभूमि भी है। यहां की पवित्र नदियाँ, शांत वातावरण, स्वच्छ जलवायु और आध्यात्मिक ऊर्जा योग साधना के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं। विश्वभर से हजारों-लाखों साधक प्रति वर्ष यहां आकर योग और ध्यान का अभ्यास करते हैं। हमारे लिए यह भी अत्यंत गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया में ऋषिकेश को “विश्व की योग राजधानी” के रूप में पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में आयुष आधारित 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना भी की जा रही है। इसके साथ ही, ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा नागरिकों को आयुष परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है।

Uttarakhand

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर निर्वाचन विभाग राजस्थान ने उत्तराखंड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में समपन्न […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग: अखिलेश यादव

दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता आयोग भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा चुनाव में नहीं हटाए जाते अधिकारी नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। यह बात पूरा देश जानता है। भाजपा फर्जी तरीके से प्रिन्टेड फार्म […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार विभाग के बकाया बजट में होगा करोड़ों का गोलमाल!

बीते 25 दिन में विभाग ने प्राप्त की 1600 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 2700 करोड़ में अब तक खर्च हुए सिर्फ 1600 करोड़ नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के कारागार विभाग के बकाया बजट में करोड़ों के कमीशन का खेल अंतिम चरण में है। विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए […]

Read More