आधा दर्जन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

  • महुली थाना क्षेत्र के ठाठर गांव का मामला

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के ठाठर गांव में रविवार को पट्टीदारों ने भूमि विवाद को लेकर दो लोगो की पिटाई कर दी। इस मामले में सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ लोगो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है। ग्राम ठाठर निवासी रामविलास पुत्र भगौती ने पुलिस तहरीर में बताया है। रविवार को करीब 11:30 बजे वह अपने घर के सामने मिट्टी रोकने के लिए नाली बना रहा था। इसी दौरान उसके पट्टीदार रामसूरत यादव, राजकुमार, सूरज और मनीष यादव तथा मुन्ना पुत्र भरोसे व विशाल वहां पहुंच गए।

आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिए।मारपीट में रामविलास और उसके घर आए रिश्तेदार गोविंद यादव निवासी सकरैचा को चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस उक्त विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई किया है।

Crime News

मारपीट पर आमादा तीन गांव के आठ लोगों का शांति भंग मे चालान

संतकबीरनगर। मारपीट पर आमादा महुली थाना क्षेत्र के पिंडारी पुर्वी, ठाठर और भगता गांव के आठ लोगों का शांति भंग मे गिरफ्तार अभियुक्त गण का शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत चालान कर न्यायालय भेजा गया। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि मारपीट पर उतारू क्षेत्र के पिडारी पुर्वी गांव निवासी दुर्विजय पुत्र विदेशी, […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand National

शादी में रसगुल्ला गले में फंसा, मौत

नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में एक शादी समारोह के दौरान 41 साल के ललित सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि रसगुल्ला खाते समय वह उनके गले में फंस गया। यह घटना मलियंता गांव में आयोजित एक शादी समारोह के भोज के दौरान हुई। रसगुल्ला खाने के बाद उन्हें अचानक सांस […]

Read More
Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More